Ranbir kapoor and deepika padukone work out together

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों का समीकरण तो बनता-बिगड़ता रहता है। कभी खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करने वाले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की राहें अब बिल्कुल जुदा हो चुकी हैं। रणबीर जहां कट्रीना कैफ के साथ प्यार की लुका-छिपी खेलने में बिजी हैं, वहीं दीपिका के तो रणवीर सिंह के जल्द सात फेरे लेने की खबरें हैं। खैर, निजी जिंदगी में तो दोनों काफी अागे निकल चुके हैं, लेकिन एक ही इंडस्ट्री में होने के नाते एक दूसरे से कब तक दूरियां बनाएं रख सकते हैं। इसलिए रणबीर और दीपिका को साथ काम करने से कोई परहेज नहीं हैं।
दोनों इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि चर्चा थी कि सेट पर दोनों एक दूसरे से नजरें चुराते फिरते हैं। उनके बीच बातचीत भी न के बराबर होती है। मगर सूत्राें की मानें तो रणबीर और दीपिका के बीच भले ही अब पहले वाली बात नहीं रही, मगर उनके बीच सब कुछ ठीक है। तभी तो फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग के बाद आजकल दोनों एक साथ जिम में वर्कआउट करते नजर आते हैं। सूत्रों का कहना है कि रण्बीर और दीपिका बेस्ट फ्रेंड तो नहीं हैं, मगर एक दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं। जरूरत पड़ने पर बातचीत भी करते हैं और कभी-कभार सेट पर मस्ती करते भी नजर आते हैं, लेकिन इससे ज्यादा अब दोनों के बीच कुछ भी नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

हमारी मीडिया को कोरोना के महामारी में ग़रीब जनता के सेवा कार्य के लिये,"करन फाउंडेशन"पुणे,संस्था ने "करोना योद्धा" से सम्मानित किया !!