यहां सैलरी के बदले महिलाओं से Rape करते हैं फौजी, सरकार ने दे रखी है परमिशन




बीते साल अफ्रीकी देश साउथ सूडान की एक खबर ने दुनिया को चौंका दिया था।
यहां की सरकार ने देश की खराब इकोनॉमिक कंडीशन के चलते आर्मी को सैलरी देने से मना कर दिया और बदले में लोकल महिलाओं से रेप की इजाजत दी थी।
ये खुलासा यूनाइटेड नेशन ने ह्यूमन राइट्स रिपोर्ट में किया था...अक्टूबर 2015 से मार्च 2016 तक यहां करीब 1300 से ज्यादा महिलाओं से रेप हुआ था। साउथ सूडान दुनिया का सबसे नया देश है,जो सूडान से अलग होकर बना था। बनने के बाद से यहां सिविल वॉर के हालात हैं। 
अब तक 50 हजार लोग मारे जा चुके हैं। 22 लाख लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा। यहां सरकार के विरोधियों को सपोर्ट करने वाले नागरिकों को टॉर्चर किया जाता है। 
उन्हें शिपिंग कंटेनर्स में दम घोंटकर,पेड़ों पर फांसी देकर या टुकड़े-टुकड़े कर मारा जाता है।
पैरेंट्स के सामने बच्चों का रेप होता है और उन्हें ये देखने के लिए मजबूर किया जाता है।
आर्मी के सपोर्ट वाले कुछ आर्म्स फाइटर्स सैलरी के तौर पर स्थानीय लोगों की प्रॉपर्टी चुराते हैं और महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर रेप करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

हमारी मीडिया को कोरोना के महामारी में ग़रीब जनता के सेवा कार्य के लिये,"करन फाउंडेशन"पुणे,संस्था ने "करोना योद्धा" से सम्मानित किया !!